फ्रांस के नीस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ रविवार को द्विपक्षीय बैठक की। इसमें प्रधानमंत्री के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी शामिल रहे।

वही फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी की नीस यात्रा को एक अनोखे और सिनेमाई अंदाज में पेश किया है। मैक्रों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर फिल्म ‘धुरंधर’ के लोकप्रिय गाने ‘आरी आरी’ के साथ पीएम मोदी के दौरे का एक शानदार वीडियो क्लिप शेयर किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो की शुरुआत दोनों नेताओं के हाथ मिलाने और गले लगने से होती है, जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के प्रमुख क्षणों को दिखाया गया है। इस वीडियो में प्रौद्योगिकी, नवाचार और भारत-फ्रांस की बढ़ती साझेदारी पर हुई उनकी चर्चाओं को दिखाया गया है, राजनयिक संदेशों में भारतीय लोकप्रिय संस्कृति (बॉलीवुड) के इस इस्तेमाल ने सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींचा है।

इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एक सेल्फी शेयर की है। तस्वीर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि नीस में आपसे मिलकर अच्छा लगा उन्होने कहा कि भारत-फ्रांस साझेदारी नई ऊंचाइयों को छूती रहेगी। एवियन और पेरिस में फिर मिलेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस का रिश्ता सिर्फ व्यापार या रणनीतिक साझेदारी तक सीमित नहीं है। यह भरोसे, साझा सोच और साझा लक्ष्यों पर आधारित है। दोनों देश मिलकर दुनिया की कई बड़ी चुनौतियों का समाधान खोजने की दिशा में काम कर रहे हैं।

Related Posts