उत्तर प्रदेश की योगी सरकार हर वर्ग के लिए आए दिन नई योजनाओं का तोहफा दे रही है. अब योगी सरकार ने राज्य के शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने को लेकर एक बड़ा तोहफा दिया है.जिसके तहत यूपी में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी.

सिर्फ शिक्षामित्र ही इसका लाभ नहीं ले सकते है बल्कि उनके परिवार भी उठा सकेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसके लिए शिक्षकों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पूरा विवरण भरना होगा. ऑनलाइन पोर्टल पर डेटा फीड होने के एक सप्ताह के भीतर शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के लिए कार्ड जारी कर दिया जाएगा.

सीएम योगी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की नींव मजबूत करने में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का अहम योगदान रहा है. सरकार चाहती है कि शिक्षामित्रों और अनुदेशकों सम्मान सुविधा और लाभ मिले इसिलिए सरकार ने इनके लिए कैशलेस इलाज की सुविधा दी है।

 

Related Posts