मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को अपने पैतृक गांव सतौज से इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इस प्रोजेक्ट का कुल बजट लगभग 8 करोड़ रुपये है। देश के किसी भी अन्य राज्य ने अब तक ग्रामीण स्तर पर ऐसी आधुनिक व्यवस्था के बारे में नहीं सोचा है।
इस प्रोजेक्ट के तहत 41 किलोमीटर लंबी तारें जमीन के नीचे बिछाई जाएंगी। गांव की सड़कों से करीब 382 बिजली के खंभे पूरी तरह हटा दिए जाएंगे। 11KV की हाई-वोल्टेज लाइनों को भी अंडरग्राउंड किया जाएगा। इस पहल से राज्य में सुरक्षा के साथ सुंदरता भी बढ़ेगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले के सरकारों में लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए रिश्वत देनी पड़ती थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब गांवों में अत्याधुनिक फाइबर तारें बिछाई जा रही हैं जो हर मौसम के अनुकूल हैं।बिजली संक/ट की आशंकाओं को खारिज करते हुए सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार ने खुद के थर्मल प्लांट खरीदे हैं और कोयले की खदानें शुरू करवाई हैं।


