CM नायब सिंह सैनी ने रोहतक के सांपला में आज गुरुवार को किसानों के मसीहा दीनबंधु सर छोटू राम जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होने कहा दीनबंधु सर छोटू राम जी के आदर्श, संघर्ष और किसान हितैषी विचार हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी प्रेरणा से हमारी सरकार किसान भाइयों के कल्याण, समृद्धि और सशक्तिकरण हेतु निरंतर कार्य कर रही है .
इसके साथ ही CM सैनी ने सांपला (रोहतक) नगर पालिका चुनाव के तहत आयोजित जन आशीर्वाद सभा में भाजपा के चेयरमैन प्रत्याशी प्रवीन कोच जी के समर्थन में क्षेत्रवासियों से भारी मतदान की अपील की और जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होने कहा
आप सभी का अपार स्नेह यह दर्शाता है कि प्रदेश के हमारे परिवारजन विकास, पारदर्शिता और जनहित की राजनीति के साथ खड़े हैं। निकाय चुनावों में विजय प्राप्त कर हम क्षेत्र के विकास कार्यों को और तेज गति देने तथा जनसेवा के संकल्प को नई मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे।

Related Posts