हरियाणा की राजनीति में 8 मई का दिन एक नया उत्साह लेकर आया है । 8 मई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुग्राम आ रहें है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की ‘सद्भावना यात्रा’ में शामिल होंगे। राहुल गांधी खांडसा रोड से सदर बाजार तक होने वाले रोड शो में हिस्सा लेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के इस यात्रा को लेकर हरियाणा में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिल सकती है और आगामी राजनीतिक समीकरणों पर इसका असर पड़ना तय है। जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश है।

सद्भावना यात्रा 8 मई को शाम 4 बजे सब्जी मंडी, हरी नगर, खांडसा रोड से शुरू होगी और एसडी स्कूल, खांडसा रोड पर समाप्त होगी। यात्रा के बाद राहुल गांधी एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।  राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर  हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पत्र जारी कर कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

बृजेंद्र सिंह ने अक्टूबर 2025 से सद्भावना यात्रा की शुरुआत की थी जो सात चरणों में हरियाणा की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 81 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके है । उन्हें गुरुग्राम जिले की सीट का दौरा करना है जिसमें राहुल गांधी शामिल होने के आ रहें है।

Related Posts