पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रमों के दौरान खा/लिस्तान समर्थक तत्वों द्वारा विरोध और हं/गामे पर सियासत तेज हो गई है। BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर लगातार हो रहें हंगा/में की निं/दा की उन्होने इस मुद्दे पर कहा कि विदेशों में बैठे अलगाववादी और कट्टरपंथी तत्व लगातार पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिलजीत दोसांझ को खा/लिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से लगातार धम/कियां दी जा रही हैं, जो बेहद गंभीर विषय है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से दिलजीत दोसांझ की मुलाकात के बाद इस तरह की घटनाओं का सामने आना कई सवाल खड़े करता है। इससे साफ है कि भारत विरोधी ताकतें उन पंजाबियों से घबराई हुई हैं जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का मान बढ़ा रहे हैं।
भारतीय कलाकारों को मिल रही धम/कियों के बीच उन्होने आम आदमी पार्टी पर बड़ा ह/मला बोला है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि खा/लिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू खुद यह दावा कर चुका है कि उसने आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियानों को फंड किया था।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब अल/गाव/वादी तत्व खुलेआम भारतीय कलाकारों को निशाना बना रहे हैं, तब आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। भाजपा ने आरोप लगाया कि देश विरोधी ताकतों पर AAP की खामोशी बेहद चिंताजनक है और जनता इसके पीछे की सच्चाई जानना चाहती है।


