हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पहली बार राज्य स्तर पर बैसाखी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सबसे पहले मेला ग्राउंड में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया और फिर 6 फीट लंबी रंग-बिरंगी पतंग उड़ाई, जो खास तौर पर उनके लिए बनाई गई थी।बैसाखी महोत्सव में खेल और संस्कृति से जुड़े बड़े कार्यक्रम हो रहे है जिसमें आज 13 अप्रैल को शाम 7 बजे प्रसिद्ध कलाकार लखविन्द्र वडाली मुख्य मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे
महोत्सव में 500 ड्रोन का आकर्षक शो भी होगा, जो आसमान को रंग-बिरंगा बनाएगा आसमान में सैकड़ों पतंगें एक साथ उड़ाई जाएंगी।
14 अप्रैल को मुख्य मंच पर शाम 7 बजे प्रसिद्ध कलाकार कुलविन्द्र बिल्ला अपने गायकि का जादू बिखेरेगे। कुश्ती दंगल, कबड्डी, गतका और पगड़ी बांधने जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में 38 लाख रुपये से ज्यादा के इनाम दिए जाएंगे इसके साथ ही दंगल में करीब 200 मुकाबले होंगे। आज शाम 7 बजें लखविंद्र वडाली अपनी मधूर आवाज का जलवा दिखाएगें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस सांस्कृतिक संध्या के समापन समारोह में पहुंचेंगे ।


