आज पंजाब विधानसभा सत्र में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बे/अ/दबी रोकने के लिए सख्त विधेयक पास हो गया है । CM भगवंत मान ने पंजाब सरकार का सबसे सख्त कानून सोमवार को विधानसभा में पेश किया। विधानसभा सत्र में पंजाब की भगवंत मान सरकार धार्मिक ग्रंथों की बे/अद/बी करने वालों के खिलाफ सख्त नजर आई . CM मान सरकार ने पंजाब विधानसभा सत्र में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने पर रोक लगाने के लिए विधेयक ले कर आई।
जगत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार अधिनियम-2008
यह विधेयक पहले से मौजूद ‘जगत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार अधिनियम-2008’ को और मजबूत करने के लिए लाया गया है। संशोधन के तहत अब बे/अद/बी के दोषियों के लिए उम्रकैद जैसी कठोर स/जा का प्रावधान किया गया है, जिससे इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी । विधेयक पेश होने के बाद इसे लेकर बहस भी शुरू हुई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदन में बे/अद/बी विधेयक पर हुई बहस का जवाब देते हुए कहा कि अब तक 80 से 90 प्रतिशत मामलों में आरोपियों को मानसिक रूप से बीमार बताकर मामला कमजोर कर दिया जाता रहा है और आरोपी बच जाते थे, नए विधेयक में इस पहलू को ध्यान में रखते हुए प्रावधान किया गया है
अब ऐसे मामलों में आरोपी की मानसिक स्थिति की जांच करवाई जाएगी । मुख्यमंत्री ने बताया कि इस कानून में “उम्रकैद” की सजा दिया जाएगा आरोपी को अंतिम समय तक जेल में रहना होगा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल से इस बिल को मंजूरी दिलवाना सरकार और विपक्ष दोनों की संयुक्त जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी दल एक साथ प्रयास करेंगे। सरकार का दावा है कि इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा और धार्मिक सम्मान की रक्षा होगी।
विधायक परगट सिंह ने कहा..
चर्चा के दौरान मान सरकार के साथ विपक्ष ने सवाल जबाव भी किए, पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह ने कहा कि जो बेअदबी इस सरकार में हो चुकी हैं, उसके लिए इस सरकार ने क्या किया. उन्होंने कहा कि 4 साल 26 महीने का समय हो चुका है. भगवंत मान हर बयान में यही कहते हैं कि इस बिल को बहुत उलझा दिया गया था, हम सिर्फ इसको संशोधित कर रहे हैं. विधायक ने आरोप लगाया कि CM मान गृहमंत्री अमित शाह से मिलने के लिए दिल्ली गए थे. उसके बाद उन्होंने कहा था कि बेअदबी को लेकर चर्चा हुई है, लेकिन उसके बाद यह बिल्कुल चुप हो गए. उनकी क्या बात हुई क्योंकि बीजेपी इसमें शामिल है और यह उसकी बी टीम है.


