हरियाणा  नगर निगम और नगर पालिका चुनाव की तारीखों का आज सोमवार को ऐलान कर दिया गया है। राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने चंडीगढ़ में इसकी जानकारी दिया और बताया कि राज्य के विभिन्न शहरी निकायों में 10 मई 2026, रविवार को मतदान कराया जाएगा।पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम के चुनाव 10 मई को होंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को नतीजे आएंगे. उन्होने बताया पंचायत के उपचुनाव भी नगर निकायों के साथ होगें।

पानीपत और करनाल जिला परिषद ..1-1 वार्ड

12 ब्लॉक समिति सदस्यों

29 सरपंच.485 पंचो के लिए चुनाव होगें।

चुनाव आयुक्त ने बताया कि हरियाणा निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होकर 25 अप्रैल तक चलेगी।  28 अप्रैल को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

इस ऐळान के साथ ही सभी जगह चुनाव आचार संहिता लागू कर दिया गया  है। चुनाव आयुक्त ने बताया वोटिंग ईवीएम से होगी।

 

Related Posts