हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महम के पूर्व विधायक बलराज कुंडू के पिता स्वर्गीय जिले सिंह कुंडू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री रोहतक स्थित बलराज कुंडू के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने रोहतक के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य बत्रा के असामयिक निधन पर भी शोक जताया। उन्होंने डॉ. बत्रा के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
इस दौरान हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी मौजूद रहे।


