अमेरिका और ईरान के बीच 14 दिनों का यानी दो हफ्ते का अस्थायी सीजफायर बुधवार, 22 अप्रैल की शाम खत्म हो रहा है. यानी भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह तड़के सीजफायर खत्म होने की डेडलाइन है. आगे शांति और युद्ध के बीच सिर्फ कुछ घंटे का फासला है। ऐसे में ये 24 घंटे बहुत अहम मानेे जा रहे है क्योंकि इसमें या तो कोई बड़ा सैन्य कदम उठाया जा सकता है या किसी कूटनीति से तनाव को कम किया जा सकता  है जिससे आगें दोनो देशों में संबध कुछ ठीक हो सकें। अब तीनों देशों के तरफ से आने वालों बयानबाजी  में कोई निर्णायक हल निकलता नही दिख रहा है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्धविराम बुधवार शाम 8 बजे (अमेरिकी समय) तक ही रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उससे पहले कोई समझौता नहीं होता है, तो इसे आगे बढ़ाने की संभावना बहुत कम है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और अमेरिका के बड़े अधिकारी मंगलवार को पाकिस्तान रवाना हो सकते हैं, जहां बातचीत का दूसरा दौर होने की संभावना है।

लेबनान-इजराइल वार्ता का दूसरा दौर

इजराइल और लेबनान के बीच बातचीत का दूसरा दौर 23 अप्रैल को तय किया गया है। इससे पहले 16 अप्रैल को दोनों देशों की बातचीत हुई थी जिसमें दोनों देशों ने 10 दिनों के लिए सीजफायर पर सहमति जताई थी।

अमेरिका ने ईरानी जहाज सीज किया

अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की कोशिश कर रहे टूस्का नाम के एक ईरानी जहाज को पकड़ लिया। यह चीन से लौट रहा था। ईरान ने इस पर नाराजगी जताई और अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। अब अमेरिका के इस हरकत से ईरान ने नाराजगी जाहिर की है।

ईरानी मीडिया के मुताबिक, अभी तक पाकिस्तान में अमेरिका के साथ बातचीत के लिए कोई भी ईरानी प्रतिनिधिमंडल रवाना नहीं हुआ है। ईरान के सरकारी टीवी ने मंगलवार को उन खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि ईरानी टीम बातचीत के लिए रवाना हो चुकी है।

 ईरान ने कुछ उड़ानों को शुरु किया

सीजफायर के दौरान ईरान ने कुछ एयरपोर्ट से उड़ानो को शुरु किया है। ईरान धीरे-धीरे अपनी फ्लाइट सेवाएं फिर से शुरू कर रहा है, हालांकि अभी यह सीमित स्तर पर ही हो रहा है।

ट्रंप की लगातार मिलने वाली धमकियों को लेकर  सोशल मीडिया पोस्ट में ग़ालिबाफ़ ने कहा, “वॉशिंगटन बातचीत को सरेंडर की मेज़ में बदलने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि अगर तनाव बढ़ता है तो ईरान ‘युद्ध के मैदान में नए पत्ते खोलने’ के लिए तैयार है.

 

Related Posts