पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले CM मान के परिवार में BJP ने सेंध मारी है। आम आदमी पार्टी को आज बड़ा झटका लगा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान आज बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ के उपस्थिति में बीजेपी का दामन थामा।ज्ञान सिंह के साथ बलजिंदर सिंह वड़िंग भी BJP में शामिल हो गए है।
बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान CM नायब सैनी ने मान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘पार्टी पंजाब में बड़ी गति के साथ चल रही है. ज्ञान सिंह मान अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं. ये भंगवत मान के चचेरे भाई हैं, इनका मैं स्वागत करता हूं. इन सबका पार्टी में शामिल होने पर स्वागत है.’
ज्ञान सिंह मान आज दोपहर चंडीगढ़ स्थित बीजेपी दफ्तर पहुंचे थे। सुनील जाखड़ ने उनका स्वागत किया था। इसके बाद ही राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई। अब 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपना मिशन पंजाब को खेलना शुरू कर दिया है और आए दिन कोई न कोई कार्यवाई बीजेपी करती जा रही है उधऱ ज्ञान सिंह का BJP में शामिल होना, AAP और भगवंत मान के लिए 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका माना जा रहा है ।


