पंजाब में 3 दिनों तक सरकारी बसें नही चलेगी। पंजाब में बसों से सफर करने वालों को तीन दिनों तक परेशानीयों का सामना करना पड़ेगा । रोडवेज और पीआरटीसी के ठेका कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है।
जिसके चलते आम लोगों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
लुधियाना में बैठक आयोजित
बता दें कि पंजाब रोडवेज, पीयूएनबीयूएस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब ने लुधियाना में राज्य समिति की बैठक आयोजित की थी। इस बैठक में 27 डिपो उपस्थित थे।
बैठक में अध्यक्ष और राज्य संस्थापक ने जानकारी दी कि सरकार के गठन को 4 साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन विभागों में कर्मचारियों को स्थायी नहीं किया गया है और न ही सरकारी बसों का स्वामित्व विभाग को दिया गया है।
इसके विपरीत, किलोमीटर योजनाओं के माध्यम से विभागों का निजीकरण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार किलोमीटर योजनाओं के तहत अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए बसें मुहैया करा रही है, सरकारी बसें उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं उन्होने बताया हमारे कुछ साथियों को जेलों में बंद किया जा रहा है।
जिस वजह से पंजाब भर में 24, 25 और 26 जून को PUNBUS और PRTC ने पूर्ण हड़ताल की घोषणा की गई है।


