पंजाब सरकार ने राज्य के युवाओं को पक्की नौकरी देने का अहम फैसला किया गया है । इस बात की जानकारी वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी।
PSPCL में ट्रेंनिंग कर रहे 2,437 अप्रेंटिस युवाओँ को विभाग ने पक्की नौकरी देने का फैसला किया है। इस सभी युवाओं को विभाग में असिस्टेंट लाइनमैन के पद पर नियमित नियुक्ति दी जाएगी। सरकार के इस कदम से ट्रेनिंग पूरी कर चुके और
ट्रेनिंग पर अनुभव पाने वाले युवाओं के लिए यह खबर राहत देने वाली है।
पंजाब वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताय कि करीब 8-9 महीने पहले ITI पास युवाओं के लिए 2,600 अप्रेंटिसशिप पदों पर आवेदन मांगे गए थे।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल होने के बाद 2,437 युवाओं ने विभाग में अपनी ट्रेनिंग शुरु की थी और पिछले 6 महिने से ज्यादा समय से फील्ड में काम कर रहे है ।
पंजाब सरकार के रोजगार विजन के तहत इन नुवोयं को नियमित करने की प्रक्रिया शुरु की गयी है।


