पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल सरकार पहली बार 20 जून को आधिकारिक रूप से पश्चिम बंग दिवस मना रही है,राज्य की नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने 20 जून को ‘पश्चिमबंग दिवस’ मनाने का फ़ैसला किया है। पश्चिम बंगाल राज्य के गठन के लिए 20 जून 1947 को बंगाल विधानसभा ने एक अलग राज्य बनाने के पक्ष में मतदान किया था, जो बाद में बंटवारे के बाद पश्चिम बंगाल बना।

आज कार्यक्रम का आयोजन हुगली के तारकेश्वर में होगा. इस दिन कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया जाएगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के लोगों को ‘पश्चिमबंग दिवस’ की बधाई दी और कहा कि केंद्र सरकार उनके सपनों और उम्मीदों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगी।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पश्चिमबंग दिवस पर पश्चिम बंगाल के मेरे भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। केंद्र सरकार, पश्चिम बंगाल सरकार के साथ मिलकर लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करेगी। मैं पश्चिम बंगाल की तरक्की और वहां के लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिन उस राज्य का जश्न मनाने का है जिसने साहित्य, संगीत, कला, आध्यात्मिकता, विज्ञान, व्यापार और वाणिज्य, समाज सुधार और अन्य कई क्षेत्रों में अपने योगदान से भारत के इतिहास को आकार दिया ।

Related Posts