आज़ादी के बाद राज्य में पहली बार बीजेपी के सरकार बनी है यह बीजेपी की ऐतिहासिक जीत है शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया है. इसी के साथ वो बंगाल में बीजेपी के पहले सीएम बन गए हैं. उन्हें बंगाल के राज्यपाल ने शपथ दिलाई. कोलकाता के ब्रिगेड परेड़ ग्राउंड में बीजेपीका शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है।

शुभेंदु अधिकारी के साथ आज 5 और लोगों ने शपथ ली है. जिनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक का नाम शामिल है. इस तरह बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की नई सरकार में महिला, मातुआ, ब्राह्मण, औऱ आदिवासी सभी को समावेश दिया है। शपथ ग्रहण में PM  मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन , योगी आदित्यनाथ, और NDA और बीजेपी के कई करीब 20 मुख्यमंत्री  मौजूद रहें।

PM मोदी ने कार्यक्रम में सबसे पहले  मंच पर रविंद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजली दी।

Related Posts