अमेरिका ईजराइल और ईरान में जारी संघर्ष के दौरान अब दोनो देशो की बातचीत अगले हफ्ते इस्लामाबाद में शुरु हो सकती है।हांलाकि अभी भी सबसे अहम मुद्दा युद्ध में एनरिच्ड यूरेनियम भंडार को लेकर है, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार दोनो देश एक समझौता ड्राफ्ट पर काम कर रहें  अमेरिका ने अपने ड्राफ्ट में 14 बिंदुओं वाले ड्राफ्ट में ईरान को परमाणु कार्यक्रम, होर्मुज स्ट्रेट में तनाव कम करने और एनरिच्ड यूरेनियम भंडार को किसी दूसरे देश भेजने जैसे प्रस्ताव दिए है

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने इस प्रस्ताव कहा है कि अमेरिकी प्रस्ताव अभी समीक्षा के दौर में है और उचित समय पर इसका जवाब दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि हम अमेरिका की समय सीमा नहीं मानते, ईरान अपना काम अपने तरीके से करेगा

इस पर राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि ईरान की तरफ से जल्द जवाब मिलने की उम्मीद है। अगर बातचीत आगे बढ़ी तो सीजफायर को और लंबा किया जा सकता है।

वही इजरायल और लेबनान में हमले सीजफायर के बाद भी जारी है. दक्षिणी लेबनान और उत्तरी इजराइल में दोनों तरफ से हमले जारी हैं। शुक्रवार को दक्षिणी लेबनान में इजराइल के बड़े पैमाने पर किए गए हमलों में कम से कम 31 लोगों की मौ/त हो गई। अभी तक होने वाले संघर्ष के बीच अब तक के सबसे घातक हमलों में ये हम/ला माना जा रहा है,  अमेरिका ने कहा है कि इजराइल और लेबनान के बीच शांति और सुरक्षा समझौते पर अगली अहम बातचीत 14-15 मई को होगी। इसमें अमेरिका मध्यस्थ की भूमिका निभाएगा।

अमेरिकी विदेश विभाग के बयान के मुताबिक, बातचीत में स्थायी शांति, सीमा विवाद, लेबनान के पुनर्निर्माण और लोगों तक मदद पहुंचाने जैसे मुद्दे शामिल होंगे।अमेरिका ने कहा कि इलाके में स्थायी शांति के लिए हिजबुल्लाह का हथियार छोड़ना जरूरी है।

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण संयुक्त राष्ट्र की खाद्य और कृषि संस्था FAO ने कहा है कि दुनिया में खाद्य कीमतें तीन साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं। FAO के मुताबिक, फूड प्राइस इंडेक्स अप्रैल में सालाना आधार पर 2 फीसदी बढ़ा

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई अमेरिका से बातचीत को संभालने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं हालांकि मुज्तबा खामेनेई काफी समय से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। वही ईरान के सुप्रीम लीडर ऑफिस के प्रोटोकॉल प्रमुख मजाहर हुसैनी कहा है कि मुज्तबा खामेनेई अब ठीक हो रहे हैं.

 

 

Related Posts