ED ने आज फिर पंजाब में अपनी दबिश दी। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार सुबह छापे/मारी की।
CM मान ने ED को BJP का सुपारी किलर बताया है। पंजाब विधानसभा चुनाव होने वाले है इसको लेकर BJP ने इन दिनों ED की हवा पंजाब में चला दिया है ।
आज शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित आवास पर छापेमारी की. ED की टीम संजीव अरोड़ा के घर 20 गाड़ियों से पहुंची। अब पंजाब की सियासत गर्मा गई है
मुख्यमंत्री मान ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला करते हुए X पर पोस्ट किया है ” BJP का सुपारी किलर ED आज फिर पंजाब पहुंच गया है। सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर छापेमारी शुरू हो गई है. दो, तीन दिन तमाशा चलेगा, फ़र्ज़ी ख़बरे चलेंगी. सुपारी किलर वापस चले जायेंगे. फिर मालिक के द्वारा उनको नया टास्क दिया जायेगा. पंजाब की मान सरकार को बदनाम करने के लिए पंजाब की जनता का काम रोकने के लिए और कितने हथकंडे अपनाओगे मोदी जी?”…
वही ईडी अधिकारियों ने अपने तैयार किए हुए बयान पर CM मान को जबाब देते हुए बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और उनसे जुड़े कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर फिर से तलाशी अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि जिन पांच जगहों पर छा/पेमारी की गई, उनमें अरोड़ा का चंडीगढ़ सरकारी आवास और गुरुग्राम (हरियाणा) की एक रियल एस्टेट कंपनी शामिल है।


