चंडीगढ़, 20 मई। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि आज हरियाणा लोक सेवा आयोग की भर्तियों में भारी अनियमितताओं का खामियाजा प्रदेश के युवाओं को भुगतना पड़ रहा है और अहंका/र में डूबी भाजपा सरकार युवाओं की आवाज नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा कि एचपीएससी द्वारा एक तरफ तो हजारों रिक्त पदों की भर्तियां पूरी नहीं की जा रही है और दूसरी तरफ जो पद भरे जा रहे उनमें बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। बुधवार को दिग्विजय चौटाला पंचकुला में एचपीएससी के अभ्यर्थियों द्वारा दिए जा रहे धरने और विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

सैकड़ों युवाओं के साथ पहुंचे दिग्विजय चौटाला ने अभ्यर्थियों का समर्थन करते हुए कहा कि जेजेपी इस लड़ा/ई में पूरी तरह युवाओं के साथ खड़ी है। दिग्विजय ने विरोध प्रद/र्शन कर रहे युवाओं को पुलिस हिरासत में लेने की कार्रवाई की निंदा की और कहा कि सरकार इस तरह पुलिस बल का प्रयोग करके प्रदेश के युवाओं की आवाज नहीं दबा सकती है।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर भारी संख्या में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक दलों के लोगों ने लामबंद होकर पंचकुला में धरना दे रहे अभ्यर्थियों का समर्थन किया और सब ने मिलकर एचपीएससी, हरियाणा सरकार की खराब नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई है। दिग्विजय ने कहा कि एचपीएससी द्वारा हजारों पदों को रिक्त रखने की वजह से हरियाणा के एससी-बीसी अभ्यर्थियों के रोजगार के अधिकारों का हनन हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के करीब 1800 पदों को भी भरने में राज्य सरकार देरी कर रही है, जिसका विरोध किया गया।

Related Posts