हरियाणवी युवाओं की आवाज नहीं दबा सकती BJP.. दिग्विजय चौटाला
चंडीगढ़, 20 मई। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि आज हरियाणा लोक सेवा आयोग की भर्तियों में भारी अनियमितताओं का खामियाजा प्रदेश के युवाओं को भुगतना पड़ रहा है और अहंका/र में डूबी भाजपा सरकार युवाओं की आवाज नहीं सुन रही है।


