मीडिल ईस्ट में जारी तनाव खत्म होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। ईरान से बातचीत नाकाम होने के बाद अमेरिका एक बार फिर ईरान पर सैन्य कार्रवाई शुरू कर सकता है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रम्प ईरान पर दोबारा एयरस्ट्राइक करने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ऐलान किया है कि अमेरिकी नेवी अब होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगी। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से ईरान के बंदरगाहों की ओर आने-जाने वाले जहाजों को रोका जाएगा।
ट्रम्प के मुताबिक, कई अन्य देश भी इस प्रयास में अमेरिका का साथ दे रहे हैं वही ट्रंप के इस नाकेबंदी का असर ईरान के सभी प्रमुख बंदरगाह पर होंगे। इसमें फारस की खाड़ी के साथ ओमान सागर में स्थित बंदरगाह भी शामिल हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने दुनिया भर के देशों को चेतावनी दी है कि जो भी देश होर्मुज स्ट्रेट पार करने के लिए ईरान को टोल देगा उसकी नाकाबंदी की जाएगी। जहाजों पर नजर रखी जाएगी, जिन्होंने ईरान को टोल दिया है।
ईरान की आर्थिक ताकत कम की कोशिश
ट्रम्प ने कहा कि जो जहाज ईरान को गैरकानूनी टोल देंगे, उन्हें सुरक्षित रास्ता नहीं दिया जाएगा। इससे ईरान की आर्थिक ताकत कम की जाएगी। अमेरिका जरूरत पड़ने पर युद्ध खत्म करने के लिए कार्रवाई करेगा। वही ईरान ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह उसके कंट्रोल में है और वहां से गुजरने वाले जहाजों को रियाल में टोल देना जरूरी होगा।
बातचीत असफल होने पर ट्रंप का ऐलान
अमेरिका और ईरान की कल पाकिस्तान में 21 घंटे चली शांति वार्ता बेनतीजा रही बातचीत असफल होने पर राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा ऐलान कर दिया है। अमेरिका पहले ही होर्मुज स्ट्रेट पर नौसैनिक नाकेबंदी का ऐलान कर चुका है और अब इसके साथ अन्य सैन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है। अमेरिका ने ईरान को परमाणु हथियार बनाने के लिए सख्त मनाही की है। वार्ता के दौरान जेड़ी वेंस ने कहा कि हमें पूरी तरह भरोसा चाहिए कि ईरान न तो परमाणु हथियार बनाएगा और न ही ऐसी तैयारी करेगा जिससे वह जल्दी हथियार बना सके।
जारी जंग के बीच चीन ने ईरान को सैन्य मदद देने की बात की थी लेकिन ट्रंप ने अब चीन को चेतावनी देते हुए कही अगर उसने ईरान की सैन्य मदद की, तो अमेरिका उस पर 50% तक भारी टैरिफ लगा देगा।वही ट्रंप के इस धमकी के बाद होर्मुज स्ट्रेट के आस पास कोई जहाज अभी नही दिख रहें है ईरान से जुड़े दो तेल टैंकर अमेरिका की संभावित नाकाबंदी से पहले फारस की खाड़ी से बाहर निकल गए हैं।


