फगवाड़ा में आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्रद्धालुओं के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ पंजाब की सामाजिक एकता और सरकार की योजनाओं पर भी चर्चा हुई।

केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवाकर उनकी सेवा कर रहे हैं। उन्होंने मान की तुलना आधुनिक दौर के श्रवण कुमार से करते हुए कहा कि पंजाब के बुजुर्ग उन्हें आशीर्वाद देते रहें, ताकि वे इसी तरह उनकी सेवा करते रहें।

उन्होंने दावा किया कि मान सरकार के कार्यकाल में सनातन धर्म से जुड़े धार्मिक स्थलों और श्रद्धालुओं के लिए कई काम किए गए हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब हमेशा से भाईचारे, धार्मिक सद्भाव और आजादी की सोच के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य में बांटने वाली ताकतों के लिए कोई जगह नहीं है।

मुख्य बातें

  • 19 टोल प्लाजा बंद होने से रोजाना करीब 70 लाख रुपये की बचत का दावा।
  • 69 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां पारदर्शी तरीके से देने की बात।
  • 90 प्रतिशत परिवारों को मुफ्त बिजली मिलने का दावा।
  • 97 प्रतिशत महिलाओं को मावां-धीआं सत्कार योजना का लाभ।

Related Posts