देश भर में प्रचंड गर्मी ने जीना मुश्किल कर रखा है, यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह से सूर्ज की चिलचिलाती तेज धूप ने घऱ और बाहर जीना दूभर कर रखा है वही अभी गर्मी और सितम बरसाएगी। मौसम विभाग ने मंगलवार को 26 जिलों में हीटवेव यानी लू का अलर्ट जारी किया है।
एक्सपर्ट ने सलाह दी है कि धूप में निकलने से बचें । वही प्रयागराज में पारा 44.6°C पहुंच गया। प्रदेश के 26 जिलों का तापमान 40°C या इससे ज्यादा पहुंच गया।
आज मंगलवार सुबह से ही कई जिलें गर्मी से तप रहें है जिसमें प्रयागराज, काशी, कानपुर में तेज धूप निकली । तेज धूप के वजह से काशी के घाटों में सन्नाटा पसरा है। आगरा में मंगलवार दोपहर तापमान 40°C पहुंच गया। ताजमहल देखने पहुंचा एक पर्यटक अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके साथ ही गर्मी के वजह से 5-6 पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते इनको एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
तापमान बढ़ने के कारण आग लगने की घटनाएं भी सामने आ रही है। गाजियाबाद में मंगलवार दोपहर एक मार्केट में आग लग गई। इसमें रेस्टोरेंट समेत 20 दुकान ज/ल गईं।
मेरठ में पारा 40 डिग्री पार कर गया है लू के थपेडों ने लोगों को परेशान कर रखा है लोग घऱ से निकलते समय छाता लेकर निकल रहें है और मुंह को कपडों से ढ़के हुए है। प्रशासन ने हिट वेव को देख हुए स्कूलों की टाइमिंग को बदल दिया है ।
लखनऊ और मेरठ में बस में आग लग गई। मेरठ में बस में करीब 50 यात्री थे। हालांकि, आग लगने से पहले ही सभी सुरक्षित बाहर आ गए।


