ब्लैक ऑउट का असर अमृतसर में भी दिखेगा आज रात 8 बजें से 8:10 तक इसका समय रहेंगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार रात 8 बजे अमृतसर के रंजीत एवेन्यू के पायटेक्स ग्राउंड में सिविल डिफेंस की ओर से एयर रेड और ब्लेकआउट मॉक ड्रिल की जाएगी। अमृतसर में इसका समय 10 मिनट ही रहेंगा। रंजीत एवेन्यू के क्षेत्र में इस ब्लैक डाउन का पूरा असर दिखेगा जिस वजह से सिर्फ रंजीत एवेन्यू के संबंधित क्षेत्र की लाइटें अस्थाई रुप से बंद रहेंगी।
सहायक कमिश्नर प्रगति सेठी तथा अतिरिक्त नियंत्रक सिविल डिफेंस एवं जिला कमांडर मनप्रीत सिंह रंधावा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यास की शुरुआत एयर रेड चेतावनी सिग्नल के साथ होगी जो सायरनो के साथ शुरु हो जाएगी। उन्होने बताया इसमें घबराने की कोई जरुरत नही है यह सिर्फ आपातकालीन परिस्थितियो में खुद को मजबूत रखने के लिए अभ्यास के लिए हो रहा है । यह
इसके साथ ही मॉक ड्रिल के खत्म होने पर ऑल क्लियर सिग्नल के रुप में लगभग 2 मिनट तक लगातार तेज आवाज मे सिग्नल बजेगा जो अभ्यास के समाप्त होने का संकेत देगा।


