डॉक्यूमेंट्री सीरीज लॉरेंस ऑफ पंजाब की रिलीज पर रोक लग गई है।  हॉल ही में इस सिरीज का एक टेलर रिलीज हुआ जिसके बाद विवाद बढ़ने लगें। गैंगेस्टर लॉरेंस विश्नोई के जीवन पर बनी इस सी रिज पर चर्चा के बाद अपडेट आने लगे है।

पंजाब में यह सीरिज नही रिलीज होगी । ये सीरीज 27 अपैल को रिलीज होने वाली थी जिस पर पंजाब पुलिस ने विरोध जताते हुए केंद्र को पत्र लिखा था जिसमे कहा गया था अगर डॉक्यूमेंट्री रिलिज होती है तो पंजाब का माहौल खराब हो सकता है।  इस डॉक्यू सीरीज के खिलाफ राजा वरिंग ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. हाईकोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया . उन्होने PM मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि इस पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए।

बीजेपी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल समेत कई बड़ी पार्टियों ने इस पर बैन लगाने की मांग की थी. उनका कहना था कि यह गैंगस्टर कल्चर को बढ़ावा दे सकती है.जिसका असर युवाओं और आने वाली पीढियों पर पड़ सकता है। वही लॉरेस के परिवार वालों ने भी इसका विरोध किया था। उनका कहना है इस सिरिजके लिए उनसे कोई अनुमति नही ली गई थी।

आपको बतादे  ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके आपराधिक नेटवर्क पर आधारित है । लॉरेंस ऑफ पंजाब को प्रसारित न किए जाने को लेकर केंद्रिय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने Zee 5 को यह निर्देश दिए है कि सिरीज OTT प्लेटफॉर्म Zee 5 पर रिलीज नही होगी।

Related Posts