देश के तीन राज्यों में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई. मतदाता शाम 6 बजे तक अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे.सुबह-सुबह लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं। वोटिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले मतदान केंद्रों पर मॉक पोल की गई। केरल में वाम मोर्चा की सरकार है,असम और पुदुचेरी में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन सत्ता में है।
असम, केरलम और पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में वोटिंग चल रही है। कुल 296 सीटों पर मतदान हो रहा है ।
वोट डालने की उत्सुकता में पुडुचेरी के CM रंगास्वामी मंदिर में पूजा करने के बाद मतदान के लिए पोलिंग बूथ तक मोटरसाइकिल से पहुंचे।
असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में मां कामाख्या मंदिर में पूजा की है।
और केरल के CM पिनाराई विजयन ने भी सुबह ही मतदान किया।
तीनों राज्यों में करीब 10 लाख से ज्यादा वोटर्स पहली बार मतदान करेंगे।
3 राज्यों में विधानसभा की 296 सीटों पर वोटिंग जारी, अब तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान
असम : 17.87% वोटिंग
केरलम: 16.23% वोटिंग
पुडुचेरी: 17.41% वोट
असम में 126 सीट पर 41 पार्टियों के 722 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
केरलम में 140 सीट पर 2.71 करोड़ वोटर 890 उम्मीदवारों में से अपना नेता चुनेंगे।
पुडुचेरी में 20 पार्टियां के 294 कैंडिडेट अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।


