प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे पर है । इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ताबड़तोड़ 3 रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। PM मोदी सबसे पहले पूर्वी मेदिनीपुर के हल्दिया में, दूसरी रैली आसनसोल और तीसरी रैली बीरभूम में करेंगे। इस बार आर या पार का मुकाबला होगा पश्चिम बंगाल में अब अमित शाह के बाद पीएम मोदी इस रण में कूद गये है। बीरभूम ममता बनर्जी का मजबूत किला है,पूर्वी मेदिनीपुर और आसनसोल बीजेपी का गढ़ है।
बीरभूम में प्रधानमंत्री मोदी के निशाने पर सीएम ममता बनर्जी होगी। बीजेपी बंगाल फतह पर फोकस कर रही है अमित शाह बंगाल में डेरा डाले हुए हैं
पश्चिम बंगाल के विधानसभा सीटों में 2 फेज में वोटिंग होनी है, 294 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को होगी और दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। चुनाव के परिणाम 4 मई को सामने आएंगे। इ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देशभर के लोग काम के लिए हल्दिया आते थे लेकिन आज यहां ताले लटक रहे हैं। यहां के नौजवान रोजगार के लिए अंडमान और ओडिशा जा रहे हैं। टीएमसी की निर्मम सरकार में केवल घुसपैठिए की फैक्ट्री फली फुली हैं। दंगाइयों और अपराधियों की दुकानें फली फुली हैं, तृणमूल सरकार ने बंगाल के युवाओं के साथ जो किया है, उसके पाप वे अगले 100 सालों में भी नहीं धो पाएंगे। टीएमसी ने बंगाल के युवाओं के साथ दोहरा विश्वासघात किया है। यहां प्राइवेट सेक्टर में कोई नौकरियां नहीं हैं, और अगर हैं भी तो वे घुसपैठियों को दे दी गई हैं। सरकारी पदों को TMC के मंत्री लूट रहे हैं।


