रिपब्लिकन बहुमत वाली अमेरिकी सीनेट ने मंगलवार को ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को समाप्त करने वाला एक प्रस्ताव पारित कर दिया है।इसे व्हाइट हाउस की सैन्य रणनीति के खिलाफ अमेरिकी संसद कांग्रेस की बढ़ती नाराजगी और राजनीतिक दबाव के तौर पर देखा जा रहा है.सीनेट में यह प्रस्ताव 50-48 के करीबी अंतर से पारित हुआ. प्रस्ताव में कहा गया है कि यदि अमेरिकी सेना ईरान के खिलाफ किसी भी प्रकार की सैन्य कार्रवाई जारी रखती है, तो इसके लिए कांग्रेस की स्पष्ट अनुमति आवश्यक होगी. जब तक कांग्रेस औपचारिक रूप से सैन्य बल के इस्तेमाल की मंजूरी नहीं देती, तब तक राष्ट्रपति को ईरान से जुड़े सैन्य अभियानों से अमेरिकी बलों को वापस बुलाना चाहिए.

अमेरिकी सीनेट ने  ईरान के खिलाफ आगे किसी भी सैन्य कार्रवाई पर रोक लगाने की कोशिश की है,इसका मकसद ईरान के खिलाफ किसी भी नए सैन्य अभियान को कांग्रेस की मंजूरी के बिना आगे बढ़ने से रोकना है। फिलहाल ट्रंप प्रशासन  ईरान के साथ शांति समझौते और परमाणु मुद्दों पर बातचीत कर रहा है।

अमेरिकी सीनेट में पास हुए प्रस्ताव पर ट्रंप का गुस्सा फूटा है. सीनेट में झटका लगने के बाद उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के चार सांसदों को भी आड़े हाथ लिया, जिन्होंने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है. उन्होंने सीनेट पर दु/श्मनों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया.

 

Related Posts