भारत ने पाकिस्तान को पानी के लिए तरसा दिया है । अब तिलमिलाए पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा यानी LoC पर पाक सेना की 8 ब्रिगेड ने 35 एंटी ड्रोन यूनिट तैनात की हैं। पाक ने एआई फेंसिंग भी की है।
इसके तहत टारगेटिंग और सर्विलांस को तेज किया गया है। पाकिस्तान ने कायरतापूर्ण अप्रैल 2025 में पहलगाम पर आतंकी हमला किया था जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी
इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की पहल की और मुहतोड़ जबाब दिया इसके बाद भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया ।
भारत का कहना है कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतं/कवा/द को बंद नहीं करता, तब तक संधि बहाल नहीं की जाएगी।
पानी के लिए अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में भी मुंह की खाने के बाद पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ जंग छेड़ने की भभकियां दे रहे हैं।और जंग का मंसूबा पाले आर्मी चीफ आसिम मुनीर साजिश रचने में जुटे हैं। ।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन ने पाक को 36 मल्टी रोल जे-सीरीज फाइटर जेट की सप्लाई की है।अमेरिकी एफ-35 जेट का चीनी वर्जन जे-35 भी साल के अंत तक पाकिस्तान को मिलने वाला है।
पाकिस्तानी चैनल ARY न्यूज से बातचीत में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजाआसिफ ने भारत को धमकी दी थी कहा कि अगर पाकिस्तान को लगा कि उसकी जल सुरक्षा ख/तरे में है, तो वह भारत के खिलाफ जं/ग छेड़ सकता है।


