अमेरिका और ईरान के बीच पीस डील हो गया है । समझौते को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका-ईरान समझौता पूरा हो चुका है और इस पर 19 जून शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में औपचारिक हस्ताक्षर होंगे।

ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी डेलिगेशन की अगुआई उपराष्ट्रपति जेडी वेंस करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों देशों के बीच 14 पॉइंट वाला एक शुरुआती मसौदा तैयार हुआ है, जिस पर आगे तकनीकी स्तर की बातचीत होगी।

वही ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए नए MoU का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अगर इस समझौते की सभी शर्तें पूरी तरह लागू होती हैं, तो यह ईरान के लिए गर्व का दस्तावेज बन सकता है।

अमेरिका और ईरान के बीच सोमवार को शांति समझौते की घोषणा के तुरंत बाद दिशा नाम के भारतीय एलएनजी (LNG) टैंकर ने सुरक्षित रूप से हॉर्मुज पार किया। ऐसा करने वाला वह पहला भारतीय व्यापारिक जहाज बना। यह जहाज 18 जून को गुजरात के दहेज पोर्ट पहुंचेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा के सुरक्षित रूप से हॉर्मुज पार करने से उन 34 भारतीय और विदेशी झंडे वाले जहाजों को उम्मीद मिली है, जो अभी भी फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं और भारतीय की ओर रवाना होने का इंतजार कर रहे हैं।

Related Posts