आदमपुर हवाई अड्डा अब श्री गुरु रविदास महाराज जी हवाई अड्डे के नाम से जाना जाएगा।
श्री गुरु रविदास महाराज जी सामाजिक समानता और मानवता के संदेश के प्रतीक हैं ।
जालंधर स्थित आदमपुर हवाई अड्डे का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर श्री गुरु रविदास महाराज जी हवाई अड्डा कर दिया है।
इस संबंध में 12 जून को केंद्र सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दी गई, जिसके साथ ही नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी हो गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान समाज सुधारक श्री गुरु रविदास महाराज के 649वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर इस ऐतिहासिक नामकरण का डिजिटल उद्घाटन किया ।
इस मौके पर उन्होंने नई नामपट्टिका का अनावरण कर गुरु रविदास जी के सामाजिक योगदान को नमन किया। जिसके बाद से अब यह हवाई अड्डा संत गुरु रविदास महाराज जी के नाम से जाना जाएगा,


