बीते शनिवार चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में  मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास की ह/त्या कर दी गई थी. आरोपियों ने ऑटोमैटिक गन से करीब 11 फायर किए थे और फिर कैशियर जानकारी दास की मौत हो गई थी. इस हत्याकांड़ में कुल तीन आरोपी थे. दो ने गोलियां चलाई थी और तीसरा बाइक पर इंतजार कर रहा था.
घटना के बाद आरोपियों ने सेक्टर 52  से नए कपड़े खरीदे और फिर आरोपियों ने कपड़े बदले और ऑटो में सवार होकर बस स्टैंड पहुंचे. बाद में आरोपी यहां से बस के जरिये दिल्ली भाग गए .हालांकि, बाद में आरोपी दिल्ली से ट्रेन के जरिये जम्मू फरार हुए थे ।
वारदात के बाद चंडीगढ़ पुलिस और पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स लगातार आरोपीयों की तलाश में जुटी थी। लगातार दबिश के बाद  2 आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस चंडीगढ़ ला रही थी.  पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इन्हें जम्मू से लेकर चंडीगढ़ ला रहे थे और धनाश के पास  पुलिसकर्मी ड्राइवर की आंख लग गई और गाड़ी पेड़ से टकराई.
इसी का फायदा उठाकर पीछे बैठे दोनों शूटर ने भागने की कोशिश की. इसमें कांस्टेबल ने जब दोनों पकड़ा तो इन्होंने पिस्टल छीनी फायर किए. तभी एक शूटर ने इंस्पेक्टर सिखों पर फायर कर दिया. हालांकि वह बाल बाल बच्चे और फिर उन्होंने शूटर की टांगों पर गोली मारी.

Related Posts