Breaking News: शनिवार 6 जून को दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही स्पेशल ट्रेन की एक बोगी का बाथरूम के पास का हिस्सा धमा/के के साथ टूट गया। हालांकि, बाथरूम के पास कोई यात्री न होने से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल ट्रेन लुधियाना रेलवे स्टेशन पर खड़ी है।

जानकारी के अनुसार लुधियाना रेलवे स्टेशन  पर जब ट्रेन चलने लगी तो 2 कोच को जोड़ने वाला कपलर टूट गया जिससे दोनो कोच अलग हो गये स्टेशन पर धमाके जैसी आवाज सुनने के बाद यात्रीयों के बीच अफऱा तफरी मच गयी यह ट्रेन दिल्ली से कटरा जा रही थी। इस दौरान जैसे ही ट्रेन  लुधियाना स्टेशन से चलने लगी तो बाथरूम के पास से ट्रेन के डिब्बे में ब्रेकेज आ गया । बता दें कि ट्रेन का जो डिब्बा टूटा है उसके पीछे 3 और डिब्बे थे जिनमें 500 के करीब यात्री सवार थे। ट्रेन स्टेशन पर ही थी जिस कारण बड़ा हादसा टल गया वही लुधियाना के ADCP ने बताया ट्रेन में तकनीकी खराबी के कारण  वॉशरुम वाले हिस्से में वेल्डिंग फेलियर के कारण यह हिस्सा टूट गया।

यह कोई ब/म ब्ला/स्ट नही है। उन्होने अपील की किसी तरह के अफ/वाह से बचें ।

Related Posts