पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के लिये एक दिन के पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी और एक दिन के रिमांड के दौरान कई अहम जानकारिया सामने आई। आरोपी को पहले गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया था इसके बाद दिल्ली पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गई और बाद में चंडीगढ़ पुलिस ने भी उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को दोबारा तिहाड़ जेल भेज दिया गया।
पश्चिम बंगाल के नॉर्थ परगना जिले के गोविंद पल्ली के रहने वाला सौरव बिस्वास ईमेल आईडी सस्ते दामों पर खरीदता था और उन्हे अधिक कीमत पर बेच देता था इसके साथ ही आरोपी विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल कर ईमेल खातों का कारोबार भी करता था। अब पंजाब पुलिस भी आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ कर सकती है। क्योंकि आये दिन पंजाब में लगातार बम धमाके की सूचना ईमेल द्वारा दी जा रही थी।


