पंजाब और चंडीगढ़ में शनिवार सुबह मौसम ने करवट ले ली, आसमान में बादल छाने के साथ ठंडी हवाएं चलने लगी जिससे मौसम सुहावना हो गया लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली । फिर क्या था हल्की हल्की बारिश की फुआरों ने लोगों के साथ साथ पशु पक्षीयों को भी राहत दी । इससे कई दिनों से भीषण गर्मी और लू झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। मोहाली में ऑफिस जाने के समय हुई बारिश की कुछ बूदें लोगों पर भी पड़ी । हालांकि कुछ समय बाद बारिश बंद हो गई। एक दिन पहले भी सुबह के समय आसमान में काले बादल छा गए थे, लेकिन बारिश नहीं हुई है।
पठानकोट में तेज हवाओं के साथ ओले गिरे
वही पठानकोट में सुबह-सुबह अचानक तेज हवाओं के साथ ओले गिरे, जिसके बाद शुरू हुआ मूसलधार बारिश का दौर थमा नहीं है। तेज बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। वहीं, राजधानी चंडीगढ़ में भी बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हल्की ओलावृष्टि दर्ज की गई। हो रही है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है। मौसम विज्ञान के अनुसार अगले तीन दिनों के भीतर पंजाब और चंडीगढ़ के अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी। हालांकि, यह राहत ज्यादा लंबी नहीं खींचने वाली है। 4 जून के बाद मौसम एक बार फिर साफ होगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
जालंधर समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। इसी बीच बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।


