माता वैष्णो देवी के भक्तों का बड़ा इंतजार खत्म कर दिया गया है ।

मकर संक्रांति के मौके पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने पवित्र तीर्थस्थल पर पूजनीय ऐतिहासिक प्राकृतिक गुफा को फिर से खोल दिया।

मकर संक्राति के अवसर पर श्राइन बोर्ड ने विशेष अनुष्ठान और प्रार्थनाएं की ।

इस मौके पर वैदिक मंत्रों का भी जाप भी किया गया और फिर प्राकृतिक गुफा खोल दिया गया,

मकर संक्रांति पर इस पवित्र आयोजन का समय और भी महत्वपूर्ण है।

क्योंकि यह त्योहार नई शुरुआत और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है।

प्राकृतिक गुफा जो साल के अधिकतर समय तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ के कारण बंद रहती है

वही जनवरी और फरवरी के महीनों में दर्शन के लिए खोली जाती है।

जब तीर्थयात्रियों की संख्या तुलनात्मक रूप से कम होती है।

बाकी महीनों में तीर्थयात्री नई बनी गुफाओं के माध्यम से गर्भगृह में प्रवेश करते हैं

ऐसे में श्राइन बोर्ड ने श्रद्दालुओं के लिए पुरानी गुफा से दर्शनों का मौका दिया।

Related Posts