मीडिल ईस्ट में जारी युद्द का असर वैश्विक स्तर पर दिखाई दे रहा है, पूरे देश इस संकट से जूझते नजर आ रहे है , वही पंजाब में भी इसका असर देखने को मिल रहा है । कमर्शियल सिलेड़र के रेट बढाए जा चुके है जिसको लेकर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे ने अपने अपने खाने के मेन्यू के रेट्स बढा दिए  है। कही रोटियों के रेट्स बढा दिए गए  है तो कही रोटियों की साइज छोटी कर दी गई  है।

जालंधर में रोटी मखनी दाल के साथ कई चीजें 2 से 20 रु. तक महंगे हो गए है। अमृतसर फरीदकोट, कपूरथला में इसका असर साफ दिख रहा है, कई होटलों ने मैन्यू मे रेट्स नही बढ़ाए बल्कि खाने के बाद बिलिंग मे बढ़े रेट्स को जोड देते है। वही ठेला रेहड़ी ने अपनी दुकानों को कम कर दिया है। कई ढाबा मालिक ने बताया कि सिलेंड़र के रेट्स बढने के कारण हमने अपने खाने के मेन्यू के रेट्स बढा दिए है। कई फूड स्टाल वालों ने बताया कि बर्गर चाउमीन पूरी छोले के रेट्स बढ़ा   दिए है। हालांकि महंगे रेट्स होने के कारण ग्राहकों को संख्या कम हो गई है।

कमर्शियल गैस सिलेडर की कीमत 102 रु. तक महंगी हो गई है, घरेलू सिलेड़र के रेट्स पहले ही 60 रु. बढ़ चुके है। संकट के कारण ब्लेैक मर्केटिंग भी धड़ल्ले से हो रही है। घरेलू सिलेडल 2000 में तो कमर्शियल सिलेड़र 4000 तक बिक रहें है । वही PNG  बिल भी दुगुनी दर से आ रहें है क्योंकि इस पर खपत ज्यादा हो रही है।

Related Posts