भारतीय जनता पार्टी के 47 वां स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर के हिंदू सेवाश्रम भवन की छत पर पार्टी का झंडा फहराया. स्थापना दिवस के इस अवसर पर उन्होंने झंडे के सामने पार्टी पदाधिकारियों के साथ सेल्फी ली और सभी को स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं.

सीएम योगी ने सोशल मीडिया के पर एक पोस्ट में कहा, ‘विश्व के सबसे विशाल राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई. बीजेपी मात्र एक राजनीतिक संरचना नहीं, बल्कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल जी के उदात्त लोकतांत्रिक आदर्शों एवं सात्विक सनातनी जीवन मूल्यों से अभिसिंचित एक जीवंत विचार परंपरा है”

CM योगी ने गोरखपुर के रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह के दौरान उन्होने कहा उनकी सरकार और संगठन मिलकर बाबा साहेब की विरासत को सहेजने और भव्य रुप देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में जहां जहां भी बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित है उनके ऊपर छत्र लगवाने का काम करेंगी।

उन्होने कहा 13 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती के पूर्व संध्या पर प्रदेश के हर बूथ स्तर पर लगें अबेडकर प्रतिमाओं और पार्कों पर स्वछता अभियान चलाया जाएगा इसमें सभी भाजपा कार्यकार्ता स्वंय हाथ में झाडू लेकर इन स्थलों को साफ करेगें। इसके साथ ही उन्होने आज से 14 अप्रैल तक पदयात्रा करने का भी मंत्र दिया।

Related Posts