केंद्र सरकार ने भारत में गाड़ियों के लिए E100 (100 प्रतिशत इथेनॉल) गाड़ियों को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारत में गाड़ियों के लिए E100 (100 प्रतिशत इथेनॉल) ईंधन के इस्तेमाल को मंजूरी देने वाले नियमों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। सरकार का कहना है 2027 तक 5000 फ्लेक्स फ्यूल पंप लगाए जाएगे।
जिसके बाद अब पूरी तरह इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियां भी आने लगेंगी।… पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करने की दिशा में ये एक बड़ा कदम है…फ्लेक्स फ्यूल कार एथेनॉल ब्लेंडिंग वाले पेट्रोल की अलग-अलग वैरायटी को खुद पहचानकर अपने इंजन को एडजस्ट कर सकती है….मतलब, इसमें E20 से लेकर E85 और कुछ मामलों में E100 पेट्रोल भी इस्तेमाल किया जा सकता है…. सरकार फ्लेक्स फ्यूल स्टेशनों की संख्या भी बढ़ाने जा रही है। फिलहाल देशभर में E20 पेट्रोल मिल रहा है
5 जून 2026 को मारुति सुजुकी ने पहली फ्लेक्स फ्यूल कार लॉन्च की. जो 100% इथेनॉल पर चलेगी ।
E100 के फायदे
E100 के कई फायदे हैं यह देश में ही तैयार होता है इसलिए विदेशी कच्चे तेल पर निर्भरता कम होती है, गन्ना और अनाज उगाने वाले किसानों को फायदा होता है और इसे जलाने से प्रदूषण भी कम होता है.
पेट्रोल के मुकाबले फ्लेक्स फ्यूल कितनी कामयाब है ?
एथेनॉल में पेट्रोल के मुकाबले ऊर्जा कम होती है इसलिए एक किलोमीटर चलने के लिए गाड़ी थोड़ा ज्यादा ईंधन पिएगी. E100 गाड़ियां पेट्रोल गाड़ियों से करीब ₹40,000 से ₹50,000 तक महंगी हो सकती हैं. और सबसे बड़ी चुनौती है पेट्रोल पंपों की तरह E100 के लिए अलग से स्टेशन बनाने होंगे जो अभी बहुत सीमित हैं.
E100 के लिए तैयार ये गाड़ियां हैं
अब बात करते हैं उन गाड़ियों की जो E100 या Flex Fuel के लिए या तो लॉन्च हो चुकी हैं या जल्द आने वाली हैं.
Maruti Suzuki Wagon R E100 यह भारत की पहली प्रोडक्शन Flex Fuel कार है जो E20 से लेकर E100 तक किसी भी मिश्रण पर चल सकती है.
Maruti Fronx Flex Fuel भी जल्द आने की उम्मीद है जो E85 तक को सपोर्ट करेगी.
Hyundai Creta Flex Fuel Bharat Mobility Expo 2025 में दिखाई गई इस गाड़ी में 1.0 लीटर टर्बो इंजन है जो E0 से E100 तक चल सकता है.
Mahindra XUV 3XO Flex Fuel prototype भी सामने आया है जो 1.2 लीटर टर्बो इंजन के साथ E30 और उससे ऊपर के ब्लेंड पर चल सकता है.
दोपहिया वाहन में Royal Enfield Classic 350 का FFV वर्जन टेस्टिंग में है
Hero MotoCorp भी एथेनॉल-compatible बाइक्स बना रही है.
अब बड़ा सवाल यह भी उठता है कि सामान्य गाड़ीया जो अभी तक सड़को पर दौड़ रही थी क्या उसमें भी E100 डाला जा सकता है ?
आम कार में E100 डालना खतरनाक है .?
इसका सीधा जवाब है नहीं. अगर आपकी गाड़ी कोई सामान्य पेट्रोल कार है तो उसमें E100 बिल्कुल नहीं डालना चाहिए क्योंकि एथेनॉल की अपनी अलग तासीर होती है. यह पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा संक्षारक होता है यानी यह रबड़ की पाइप, सील, फ्यूल पंप और इंजेक्टर को अंदर से खराब कर सकता है. एथेनॉल नमी को जल्दी सोखता है जिससे इंजन में परेशानी आ सकती है.
E100 के लिए कार का पूरा फ्यूल सिस्टम अलग तरीके से बना होना चाहिए जिसमें खास किस्म के इंजेक्टर, corrosion-resistant पार्ट्स और एक स्मार्ट ECU सॉफ्टवेयर हो जो E0 से E100 तक किसी भी मिश्रण को पहचानकर इंजन को अपने आप सेट कर सके. ऐसी गाड़ियों को Flex Fuel Vehicle कहते हैं.
फिलहाल सरकार के इस फैसले पर सोशल मीडिया पर E100 को लेकर लोगों ने जबरदस्त ट्रोलिंग भी शुरु कर दी है।


