विक्रम सिंह मजीठिया को आज जमानत मिल गई है ।
अमृतसर अदालत ने आज 15 जून को शिरोमणी अकाली दल के नेता विक्रम सिंह मजीठिया को राहत दी है।
उन पर थाने के अंदर दस्तावेज फाड़ने और अपने एक समर्थक जोबनप्रित सिंह को छुडाने की कोशिश करने का आरोप लगा था।
26 मई को निकाय चुनाव के लिए वोटिंग के दौरान जोबनप्रीत सिंह ने पोलिंग एजेंट के रुप में काम किया था ।
उसने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता के साथ मारपीट और सोने की चेन छीनने की कोशिश की थी जिसके बाद मजीठा थाने में जोबनप्रित पर FIR दर्ज की गई थी।
पंजाब पुलिस ने 30 मई को जोबनप्रित को गि/फ्तार कि या था जिसके बाद 31 मई की सुबह मजीठिया अपने समर्थकों के साथ जबरन मजीठा थाने घुसे और थाने में तोड़फोड़ की और जोबनप्रीत सिंह को जबरन पुलिस हिरा/सत से छुड़ा लाए।
जिसके बाद मजीठिया पर केस दर्ज किया गया गिरफ्ता/री के लिए पुलिस की 12 टीमें लगी थी अकाली दल के वकीलों ने जोबनप्रीत कि गिरफ्तारी और मजीठिया की गिरफ्तारी पर रोक लगाने को चुनौती दी, उनपर लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया गया । वही मजीठिया के लापता होने के पोस्टर भी लगाएं गये थे .


