उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 23 जनवरी, बसंत पंचमी के अवसर पर तय की जाएगी।

यह तिथि  नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राज दरबार में आयोजित विशेष धार्मिक समारोह में घोषित की जाएगी।

इसके लिए उत्तराखंड के नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राजदरबार में विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा।

बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि कपाट उद्घाटन और आगामी चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए समिति ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जैसे ही कपाट खुलने की तिथियों पर निर्णय होगा, यात्रा से जुड़ी सभी कार्ययोजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

इस अवसर पर टिहरी राजपरिवार के महाराजा मनुजयेंद्र शाह की जन्म कुंडली का अवलोकन किया जाएगा।

 

Related Posts