लेबनान और इस्राइल के बीच 10 दिन का युद्धविराम स्थानीय समयानुसार बृहस्पतिवार मध्य रात्रि से प्रभावी हो गया है । लेबनान में ईरान समर्थित हिजबुल्ला चरमपंथी समूह और इस्राइल ने वाशिंगटन में मंगलवार को दशकों बाद अपनी पहली सीधी कूटनीतिक वार्ता की  लेकिन यह युद्धविराम  10 घंटे भी चल सका।

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने लेबनान में 10 दिन के युद्धविराम पर सहमति जताई है । बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यदि यह युद्धविराम कायम रहता है तो इससे ईरान, अमेरिका और इस्राइल के बीच कई हफ्तों से जारी विनाशकारी युद्ध के बाद, जारी युद्धविराम को आगे बढ़ाने के लिए बल मिल सकता है। हिजबुल्ला ने दोनो देशों में घोषित10 दिन के युद्धविराम के पहले तक ईजरायल पर कुछ विशेष समुदाय को निशाना बताते हुए बम मिशाइल का इस्तेमाल किया जिसमे 8 लोग घायल हुए। वही इजरायल में युद्धविराम से पहले कुछ इलाकों में हवाई हमलें के सायरन सुनाई पड़े।

युदधविराम महज 10 घंटे भी नही चल पाया

वही आज इजरायल ने शुक्रवार सुबह फिर से लेबनान पर गोली/बारी शुरु कर दिया यानी यह युदधविराम महज 10 घंटे भी नही चल पाया लेबनान सेना ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कुछ निर्धारित जगहों पर जाने से बचें । अल जजीरा के  अनुसार इजरायली तोपखाने ने खियाम और डिब्बिन शहरों को निशाना बनाया. वहीं पश्चिमी बेका घाटी और जबल अल‑शेख के इलाकों में इजरायली टोही विमान लगातार गश्त करते रहे.

Related Posts