पंजाब के किसानों को गेहूं के बीज पर 50% सब्सिडी
पंजाब सरकार किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले गेहूं के प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देगी। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि इस योजना पर 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे राज्य के 2.42 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है।


