पंजाब में 801 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अगले हफ्ते 600 और भर्तियां
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को मोहाली में 801 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके साथ ही राज्य सरकार के कार्यकाल में सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं की संख्या बढ़कर 71,777 हो गई है। मुख्यमंत्री ने इसे युवाओं के लिए दिवाली का तोहफा बताया।


