पंजाब सरकार ने ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत होने वाली राज्य स्तरीय घुड़सवारी प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम में बदलाव किया है। अब ये प्रतियोगिताएं 17 से 23 नवंबर के बजाय 11 से 13 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

खेल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रतियोगिताओं का आयोजन जालंधर स्थित पीएपी (PAP) परिसर में होगा। तारीखों में बदलाव का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका देना है।

दरअसल, पंजाब के कई सरकारी और सैनिक स्कूलों के विद्यार्थी 18 से 21 नवंबर तक नाभा स्थित द पंजाब पब्लिक स्कूल में होने वाली ‘इंडियन पब्लिक स्कूल्स इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप’ में भाग लेंगे।

ऐसे में दोनों प्रतियोगिताओं की तारीखें एक-दूसरे से टकरा रही थीं। इस कारण विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने में परेशानी हो सकती थी।

खेल विभाग ने बताया कि विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नया कार्यक्रम जारी किया गया है। विभाग ने सभी खिलाड़ियों, कोच और संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि वे बदली हुई तारीखों के अनुसार अपनी तैयारी और कार्यक्रम तय करें।

Related Posts