तहसील स्तर पर ऑनलाइन ठीक होंगी राजस्व रिकॉर्ड की गलतियां
हरियाणा सरकार ने भूमि और राजस्व रिकॉर्ड में होने वाली सामान्य गलतियों को ठीक करने के लिए नया ऑनलाइन करेक्शन मॉड्यूल शुरू किया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि अब ऐसी करीब 99 प्रतिशत सामान्य त्रुटियों का समाधान संबंधित तहसील स्तर पर


