पंजाब में 27 नवंबर को एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल
पंजाब में नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए 27 नवंबर 2026 को राज्यभर में एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल करवाई जाएगी। यह अभ्यास रात 8 बजे सभी जिलों में किया जाएगा। इसका उद्देश्य आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारियों और प्रतिक्रिया व्यवस्था को मजबूत करना है।


