मानसा में परमिंदर सिंह जोटा के परिवार से मिलने पहुंचेंगे अमित शाह, जाखड़ ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना
चंडीगढ़/मानसा: पंजाब में परमिंदर सिंह जोटा ह/त्याकांड की CBI जांच के आदेश को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मानसा दौरे से पहले पंजाब सरकार के इस फैसले पर तंज कसते हुए जाखड़ ने कहा, “बहुत देर कर दी भगवंत मान जी, CBI जांच के आदेश देते-देते।”
सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब सरकार को आखिरकार जनता के आक्रोश के सामने झुकना पड़ा और परमिंदर सिंह जोटा की ह/त्या की CBI जांच कराने के लिए मजबूर होना पड़ा। उनके मुताबिक, यह केवल एक मामला नहीं है, बल्कि पंजाब में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें न/शा त/स्करों के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को कथित तौर पर निशाना बनाया गया है।
जाखड़ ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में न/शा त/स्करी के खिलाफ आवाज उठाने वालों की हत्या किए जाने और उन्हें आ/त्महत्या के लिए म

जबूर किए जाने जैसे मामले भी सामने आए हैं।
उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध किया कि CBI जांच शुरू होने के बाद इसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करवाया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके और जांच को लेकर किसी तरह के सवाल न उठें।
भाजपा नेता ने यह भी कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार को पहले ही कदम उठाना चाहिए था। उनका कहना था कि गृह मंत्री के दिल्ली से रवाना होने से पहले ही पंजाब सरकार ने CBI जांच के आदेश दे दिए, जबकि यह फैसला जनता के दबाव के बिना भी लिया जाना चाहिए था।
अब सभी की निगाहें अमित शाह के मानसा दौरे पर टिकी हैं। परमिंदर सिंह जोटा की ह/त्या के बाद केंद्रीय गृह मंत्री उनके परिवार से मुलाकात करने मानसा पहुंचेंगे। इस दौरान पंजाब की कानून-व्यवस्था, न/शा तस्क/री और ह/त्या/कांड की जांच जैसे मुद्दे अहम रहने की संभावना है। दौरे के दौरान अमित शाह की ओर से किसी महत्वपूर्ण घोषणा पर भी नजर रहेगी।


