पंजाब में परविंदर सिंह झोटा ह/त्या/कांड को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मानसा दौरे से पहले पंजाब सरकार ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी।
सीएम मान ने कहा कि न/शे के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले परविंदर सिंह झोटा के पिता और उनके परिवार के साथ सरकार मजबूती से खड़ी है। उन्होंने परिवार की मांग स्वीकार करते हुए मामले की जांच CBI को सौंपने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पंजाब को न/शा मुक्त बनाने की लड़ाई जारी रहेगी और न/शे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे।
गौरतलब है कि परविंदर सिंह झोटा के पिता ने हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मामले की CBI जांच करवाने की अपील की थी। ऐसे में अमित शाह के पंजाब दौरे से ठीक पहले पंजाब सरकार का यह फैसला राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
अब सबकी नजरें अमित शाह के मानसा दौरे पर टिकी हैं। देखना होगा कि गृह मंत्री झोटा के परिवार के मामले में क्या प्रतिक्रिया देते हैं और भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे को लेकर आगे क्या रणनीति अपनाती है।
फिलहाल, मामले में CBI जांच को लेकर मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद आगे की कार्रवाई और आधिकारिक प्रक्रिया पर नजर रहेगी।


