हिन्दू धर्म में सप्ताह के 7 दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। इसी तरह रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है. उसी तरह रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है। रविवार के दिन प्रात:काल सूर्य देव को जल अर्पित करने से निरोगी काया और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। जो भी व्यक्ति रोजाना भगवान भास्कर को जल अर्पित नहीं कर पा रहा है वो रविवार को अर्घ्य दे सकते हैं। इसके साथ ही सूर्य देव की कृपा पाने के लिए रविवार के दिन इन उपायों को जरूर करें। इन उपाय को करने से सभी समस्याओं का समाधान मिल जाता है।
अगर आपके दाम्पत्य जीवन से खुशियाँ कहीं गुम हो गई हैं तो उन खुशियों को जीवन में फिर से वापस लाने के लिये रविवार के दिन रात को सोते समय दो कपूर की टिकिया और थोड़ी-सी रोली लेकर अपने सिरहाने के पास रख लें। अगले दिन सुबह उठकर कपूर की टिकिया को घर के बाहर जला दें और रोली को एक पानी भरे गिलास या लोटे में डालकर सूर्य भगवान को अर्पित कर दें।
सूर्यदेव को कैसे प्रसन्न करें?
शास्त्रों के अनुसार सूर्यदेव को प्रसन्न करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती है और जीवन में सुख-शांति- समृद्धि भी बनी रहती हैं. उनको प्रसन्न करने के लिए आप प्रत्येक रविवार सूर्य चालीसा का पाठ कर सकते हैं.इसके बाद आप भगवान सूर्य की आरती करें। इससे आप सूर्यदेव की विशेष कृपा पा सकेंगे साथ ही आपकी किस्मत भी चमक सकती है. इसके अलावा बिगड़े काम बनाने के लिए भी सूर्य चालीसा का पाठ करना लाभदायक माना गया है.
1- इस दिन स्नान करके उनकी खास पूजा और जल चढ़ाने से शुभ फल प्राप्त होते हैं. मान्यता है कि जिस व्यक्ति से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं उसके जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है और कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति भी पहले से बेहतर होती है. इसी के चलते आज हम आपको सूर्यदेव को प्रसन्न करने का सबसे आसान और सरल उपाय बताने जा रहे हैं.
2-रविवार के दिन कई भक्त व्रत भी रखते है जिससे सूर्यदेव प्रसन्न होते है लेकिन इस व्रत में नमक नही खाना चाहिए. आप फलहारी खा सकते है। जिसमें फल और दूध से बने व्यंजन होते है। चाहें तो आप हलुवा का सेवन शाम ढलनें से पहले खा सकते है।
3-जो लोग नौकरी में हैं और अपना मनपसन्द जगह पर ट्रांसफर करवाना चाहते हैं, वो आज के दिन सूर्यदेव को बाजरे के दाने मिला हुआ जल अर्पित करने के साथ ही उनके इस मंत्र का 11 बार जप भी करें। मंत्र इस प्रकार है-‘ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:’।
4-अगर आप करियर में अच्छी पॉजिशन पाना चाहते हैं तो आज के दिन अपने पिता को एक मुट्ठी चावल भेंट करने के साथ ही सूर्यदेव के इस मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- ‘ऊँ घृणिः सूर्याय नमः।’
5-अगर आप अपने आस-पास पॉजिटिव ऊर्जा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आज आपको सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए और जल अर्पित करते समय सूर्यदेव के इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है-ऊँ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्याय श्रीं।
सूर्य देव आत्मा के प्रतीक हैं और नियमित सूर्य नमस्कार व आदित्य हृदय स्तोत्र के जप से आत्मविश्वास बढ़ता है. अगर कुंडली में सूर्य शुभ हो जाए, तो व्यक्ति को राजकीय कृपा, उच्च पद और समाज में सम्मान प्राप्त होता है इस तरह आप भगवान सूर्य की पूजास और इन उपायों को करके आप अपने जीवन में खुशियां ला सकते है।
Top Tags